दुर्ग। विश्वनाथ यादव तामस्कर पीजी कालेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘साहित्य परिषद’ का उद्घाटन 12 सितम्बर को किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. कमर तलत ने वर्ष 2019-20 के ‘साहित्य परिषद’ के पदाधिकारियों की घोषणा की। एम. ए. सेमेस्टर -3 के मोहम्मद जाफिर अध्यक्ष एवं नवीन देवांगन उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। एम. ए. सेमेस्टर 1 से सोनाली चक्रबोरती सचिव एवं हरीष कुमार ग्वालेन्द्र सह सचिव के रूप में नियुक्त हुए।












