दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की भारतीय यूथ रेडक्रॉस सोसायटी का अधिष्ठापन कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद आॅडियो विजुअल हॉल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं लीडरशिप की विशेषताएं विकसित करने में रेडक्रॉस की मुख्य भूमिका होती है। उन्होंने वर्तमान समय को चैलेंजिंग समय बताते हुए छात्रों को हर क्षेत्र में पूर्ण रूप से जुट जाने की प्रेरणा दी।












