भिलाई। पं. सुंदर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में एक और मौका देने के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रख दिसम्बर – जनवरी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा अगले वर्ष दिसम्बर में ली जावेगी। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र-दुर्ग के समन्वयक डॉ डीएन शर्मा ने बतलाया है कि बीए, बीएससी ,बीकॉम, बीलिब पाठ्यक्रमों के साथ-साथ एमए हिन्दी साहित्य, संस्कृत साहित्य, अंग्रजी साहित्य, समाजशास्त्र, राजनीति एवं शिक्षा, एम.काम, व एम.एस.सी (गणित), एमएसडब्ल्यू, के लिये प्रवेश का अवसर विश्वविद्यालय ने दिया है।












