भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में हिन्दी विभाग, आईक्यूएसी एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तात्वावधान में आयोजित हिन्दी सप्ताह का समापन श्रीमती स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अस्पताल परिसर की शाखा प्रबंधक सुष्मिता बोससार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने की। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुनीता वर्मा ने सप्ताह भर चले कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व कहा हिन्दी भारतीय संस्कृति की आत्मा है हमारी संवेदनाओं, सपनों व संवाद की भाषा है।












