भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विश्वओजोन दिवस के उपलक्ष्य में बायोटेक विभाग द्वारा ‘ओजोन परत का क्षय कारण व निराकरण’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। बीएससी व एमएससी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी बायोेटेक विभाग की स.प्रा. श्वेता दवे ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाष डाला व कहा ओजोन परत पर छेद होना गंभीर चिंता का विषय है। विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।












