भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा निर्देशित ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2019’ का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिएं कराई गयी। प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गये अभियान जलशक्ति अभियान और भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय की ग्रीन ऑडिट कमेटी और एनएसएस इकाई द्वारा किया गया।












