भिलाई। एमजे कालेज ऑफ़ नर्सिंग में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर ने कहा कि हमें केवल क्लासरूम टीचर्स से ही नहीं बल्कि अपने सम्पर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। जिन्दगी हमें हर दिन कुछ न कुछ नया सिखाती है। हम अपने परिवेश से जो कुछ सीखते हैं वही हमारा व्यक्तित्व बन जाता है।












