भिलाई। 10 लाख मोबाइल फोन को रिसाइकल कर उससे 34 किलो सोना, 350 किलो चांदी, 15 किलो पैलडियम और 16000 किलो तांबा निकाला जा सकता है। तेजी से अपडेट हो रहे इलेक्ट्रानिक्स के बाजार में उससे भी अधिक तेजी से इलेक्ट्रानिक वेस्ट उत्पन्न हो रहा है। इसकी रीसाक्लिंग जरूरी है। उक्त बातें भिलाई सिविक रिफॉर्म सोसायटी के अरविन्द रस्तोगी ने एमजे कालेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने महाविद्यालय के स्टाफ एवं स्टूडेन्ट्स से अपील की कि वे ई-वेस्ट को एकत्र करें और बीसीआरएस को सौंप दें ताकि उन्हें ट्रक लोड के रूप में रिसाइक्लिंग केन्द्रों तक भेजा जा सके।












