भिलाई। इंन्दु आईटी स्कूल में नवरात्रि के पावन पर्व पर एक अक्तूबर की शाम माता दुर्गा का पूजन, आरती कर ‘इंदु गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।’ नर्सरी, केजी वन, केजी टू के नौनिहालों के साथ ही पेरेन्ट्स एवं टीचर्स ने भी गरबा किया। तीन पीढ़ियों के लगभग 350 लोगों द्वारा किया गया यह गरबा अद्भुत एवं मनोरम था। शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक चले इस गरबा महोत्सव का शुभारंभ जगत जननी माँ दुर्गा की प्रतिमा की आरती के साथ ही उनका पूजन व नमन कर प्रारम्भ किया गया।












