भिलाई। बच्चों में आत्मविश्वास भरने एवं विषय पर अपनी पकड़ का अंदाजा लगाने के लिए वर्ल्ड स्टूडेन्ट्स डे पर छात्राओं ने ही क्लास लिया। उन्होंने पाठ्यक्रम संबंधी सवाल पूछे और विषय की जानकारी को पुख्ता किया। इस तरह से उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि भी दी। कालेज की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर के निर्देश पर प्राचार्य सी कन्नमल एवं उप प्राचार्य सिजी थॉमस के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।












