भिलाई। क्वांर नवरात्रि के उपलक्ष्य में एमजे कालेज में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘फ्यूजन डांडिया’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते। डांडिया किंग और क्वीन का खिताब महाविद्यालय के विशाल सोनी एवं सोनल मिश्रा को प्रदान किया गया। शक्ति और ऊर्जा के इस पर्व पर छात्र समुदाय का उत्साह देखते ही बनता था।












