दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवरात्रि के उपलक्ष्य में ‘देसी डे’ का आयोजन किया गया। नृत्य विभाग के द्वारा गरबा स्पर्धा आयोजित की गयी। जिसमें 15 समूहों ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ऋचा ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल समूहों में मयूरी, शक्ति, संस्कृति, घूमरगरबा, रास गरबा, मधुरिमा, विनिता, श्रद्धा, नृत्यांजली, शुभारम्भ, रंगीला, अप्सरा, मृगनयनी, गरबारास, ढोलीदा ने खूब रंग जमाया।












