भिलाई। नेहरू नगर निवासी श्रीमती अंजली जैन ने व्यस्तता के बीच अपने जज्बातों को कागज पर उकेरा जो एक कविता संग्रह के रूप में सबके सामने आ गई। शनिवार रात को दुर्ग के होटल रोमन पार्क में उनके काव्य संग्रह ‘पढ़ो लिखों दिल से’ का विमोचन हुआ पत्रकारों, साहित्यकारों एवं परिजनों के बीच हुआ। कार्यक्रम के दौरान अंजली की कविताओं की इस्पात नगरी के कलाकारों ने सुरमयी प्रस्तुतियां दीं। कविताओं को गीतों का रूप देकर कलाकारों ने उपस्थित अतिथियों की वाहवाही लूटी।












