भिलाई। मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट में नए सदस्यों के अधिष्ठापन, कृति व्यक्तियों का सम्मान एवं ‘जीना इसी का नाम है’ व्याख्यान का आयोजन किया गया। आमंत्रित वक्ता डॉ आलोक दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि जिसने कृतज्ञ होना सीख लिया, उसे जीवन जीने की कला भी आ जाएगी। माता पिता, धरती, प्रकृति, अपना शरीर, समाज, गुरूजन या जिसके भी सम्पर्क में आने का सौभाग्य हम प्राप्त करते हैं, उनके प्रति हमें कृतज्ञ होना चाहिए।












