दुर्ग। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग की छात्रा प्रियंका साहू ने दौड़ के तीन ईवेन्ट में खिताब जीता। प्रियंका 1500 मीटर दौड़ 5.46 मिनट में एवं 800 मीटर की दौड़ 2.36 मिनट में पूरा कर दोनों इवेन्ट में विजेता रही। वहीं 400 गुना 4 रिलेरेस की भी विजेता रहीं। इसके अलावा रीतिका एवं पायल ने भी स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त किए।












