दुर्ग। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत शासन, नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन छत्तीसगढ़ इण्डस्ट्रियल एण्ड टेक्नीकल कंसल्टेंसी सेंटर (सिटकॉन), रायपुर (सिटकॉन) द्वारा शास. डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्ना. महाविद्यालय के कौशल विकास केन्द्र के और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के मार्गदर्शन में विज्ञान एवं तकनीकी विषयों की छात्राओं को उद्यमिता के क्षेत्र से परिचित कराने हेतु किया गया।












