दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं रजा फाउंडेशन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में शास्त्रीय शैलियों की श्रृंखला ‘आरंभ’ के अंतर्गत बंगलुरू की सुप्रसिद्ध युवा कलाकार सोनाली मोहंती का ने ओडिशी नृत्य की प्रस्तुति दी। सोनाली मोहंती अपनी गुरू मधुलिता महापात्रा के बंगलुरू स्थित नृत्यांतर एकेडमी में शिक्षा प्राप्त कर रही है। वे राष्ट्रीय स्तर के मंचों में प्रस्तुति दे चुकी है।












