दुर्ग। शास. डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस के तत्वाधान में विश्व रजोनिवृत्ति दिवस के अवसर पर छात्राओं को स्त्री की शारीरिक संरचना एवं समयानुसार होने वाले परिवर्तनों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. रेशमा लाकेश ने बताया कि रजोनिवृत्ति की जीवन में होने वाली एक प्राकृतिक व आवश्यक प्रक्रिया के रूप में देखें जो जीवन के एक निश्चित समय में सीमित अवधि के रूप में चलती है।












