भिलाई। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर नेहरू नगर भेलवा तालाब में आयोजित एक कार्यक्रम में भिलाई नगर निगम ने स्वच्छता वीरों का सम्मान किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल ने इस अवसर पर एक रैली निकाली और लोगों से ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ को रन आउट करने का आग्रह किया। स्वच्छता वीरों ने अपने अनुभव भी शेयर किए। प्रात: 7:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में लाफिंग क्लब एवं योगा क्लब के सदस्यों ने भी शिरकत की।












