भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 में दो दिवसीय कंप्यूटर (आईसीटी) तथा प्री प्राइमरी (ईईडीपी) कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीएसपी के परियोजना महाप्रबंधक (कोल एंड मिल्स) तथा चेयरमैन एलएमसी डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल वीके डे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन निशा अमित ने किया। कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स, फ्लिप क्लास तथा गूगल लेंस पर चर्चा की गई। ईईडीपी कार्यशाला में प्री प्रायमरी तथा अर्ली प्रायमरी के बच्चों के सामाजिक तथा भावनात्मक विकास तथा अभिव्यक्ति की चर्चा की गई।












