दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र विभाग के द्वारा अकादमिक सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत व्याख्यान और कार्यशाला आयोजित की गयी। उपकरण एवं तकनीक पर 7 दिवसीय कार्यशाला में विषय-विशेषज्ञों ने उपकरणों की कार्यप्रणाली पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. निसरीन हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिकतम माइक्रोस्कोप एवं क्रोमेटोग्राफी से संबंधित तकनीक पर भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. दीप्ति चौहान एवं डॉ. भावना पाण्डेय ने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी।












