दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की साहित्यिक समिति के तत्वावधान में नाट्य विधा ‘अन्डरस्टेंडिग द कैरेक्टर’ पर सात दिवसीय कार्यशाला का 10 अक्टूबर को शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नाट्य निर्देशक उज्जवल सिन्हा (भोपाल) की विशेष उपस्थिति में प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने किया। आरंभ में साहित्यिक समिति की संयोजक डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।












