भिलाई। देश के 27 राज्यों के 669 नन्हे खिलाड़ियों के बीच फेंसिंग (तलवारबाजी) का मुकाबला आज प्रारंभ हो गया। उद्घाटन के अवसर पर भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, अर्जुन अवार्डी ओलिंपियन राजेन्द्र प्रसाद, गोपाल खंडेलवाल समेत अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा 21वीं सब जूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन अग्रसेन भवन, सेक्टर-6 में 21 से 24 अक्टूबर तक आयोजित है। भारतीय फेंसिंग महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं भिलाई इस्पात संयंत्र ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया है।












