नई दिल्ली। बीवी को पीटने वाले मर्दों के बारे में तो सभी ने देखा-सुना-पढ़ा होगा पर यहां हम बात कर रहे हैं उन मर्दों की जो स्वयं अपनी बीवियों के हाथों पिटते हैं। अपने पतियों को पीटने के मामले में भारतीय महिलाएं दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं। यह पिटाई बेल्ट, जूता-चप्पल, झाड़ू, बेलन, बच्चों की हाकी-बैट से की जाती है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2016 में किये गये एक सर्वे के मुताबिक इजिप्ट और यूके की तरह भारतीय पति भी अपनी पत्नियों के हाथों पिटते हैं।












