भिलाई। स्वयंसिद्धा की संचालक एवं स्वच्छता की ब्रांड अम्बेसेडर डॉ सोनाली चक्रवर्ती ने आज कहा कि बेटियों को केवल बचाने और पढ़ाने की नहीं, बल्कि उन्हें भी अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए वातावरण दिए जाने की जरूरत है। आत्मनिर्भर बेटियां अपने फैसले खुद लेने में सक्षम होंगी तो शेष समस्याओं का निराकरण भी अपने आप हो जाएगा। वे स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित विश्व कन्या शिशु दिवस समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थीं।












