भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय में सत्र 2019-20 के लिए छात्र परिषद का मनोनयन नियमानुसार किया गया। एमएससी तृतीय सेमेस्टर गणित की श्वेता राय को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्य मदनमोहन ने मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही उन्हें रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं भी दी हैं। मनोनयन की संपूर्ण प्रक्रिया प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन के संरक्षण में छात्रसंघ प्रभारी डॉ सुनीता राव एवं विभागाध्यक्षों की कमेटी द्वारा किया गया।












