भिलाई। अस्पताल में मरीजों को संक्रमण से बचाने के विभिन्न उपायों एवं तकनीकों पर पल्स हॉस्पिटल भिलाई, आइएमए दुर्ग एवं एकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। संक्रमण के कारण न केवल मरीज को ज्यादा समय तक अस्पताल में रुकना पड़ता है बल्कि उसके इलाज का खर्च भी बढ़ जाता है। संक्रमण से मरीज की जान भी जा सकती है। कार्यशाला में संक्रमण को रोकने के विभिन्न उपायों की चर्चा की गई।












