भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 19 अक्तूबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संकायों की छात्रायें सम्मिलित हुईं। विगत 12 वर्षों से महाविद्यालय में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नैतिक एवं मूल्य परक शिक्षा तथा भारतीय संस्कृति से अवगत कराते हुए उनका सर्वांगीण विकास करना है।












