भिलाई। भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा इंस्ट्रूमेंटेशन, कैलिब्रेशन एवं एप्लीकेशन विषय पर दो-दिवसीय कायर्शाला का आयोजन किया गया। कायर्शाला के उद्घाटन अवसर पर निट्जा बायोवेंचर से आये सीनियर साइंटिस्ट डॉ. देबाशीस साहू तथा उनकी टीम उपस्थित थी। उद्घाटन सत्र में मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।












