भिलाई। माइलस्टोन जूनियर की शिक्षिकाओं ने 25 मिनट में पूरी रामकथा की खूबसूरत प्रस्तुति दी। प्रकाश एवं ध्वनि संयोजन से दी गई इस प्रस्तुति में श्रीराम के जन्म से लेकर उनके विवाह, वनगमन, लंका दहन, रावणवध एवं अयोध्या वापसी की पूरी कथा का मंचन किया गया। श्रीराम की भूमिका जहां बिनी एवं आबिदा ने वहीं माता सीता की भूमिका नीता और जीनत ने निभाई। अन्नू और तरन्नुम ने लक्ष्मण का किरदार निभाया।












