भिलाई। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ.अनिल घोम व डॉ.सविता घोम द्वारा लिखित टेक्स्ट बुक ऑफ़ ओरल मेडिसीन के चौथे संस्करण का आज विमोचन किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा विशेष रूप से उपस्थित थे। डॉ.घोम दम्पत्ति के साथ डॉ.श्वेता सिंह, डॉ.श्रेया लुनिया एवं डॉ.विवेक लाठ भी उपस्थित थे। डॉ.अनिल घोम की अब तक 10 से अधिक शैक्षणिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं जो भारत एवं भारत के बाहर भी प्रचलित हैं।












