भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल को दुर्ग-भिलाई के सर्वश्रेष्ठ एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सेकण्ड बेस्ट स्कूल के रूप में सम्मानित किया गया। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिग अवार्ड 2019-20 द्वारा 28-29 सितंबर 2019 को गुरूग्राम (हरियाणा) के होटल लीला एम्बिएंस में विद्यालय के प्रतिनिधि प्रधान पाठक अमिताव बंधोपाध्याय को उक्त अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।












