भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा 11 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर थीम ‘गर्ल फोर्स: अनस्क्रिप्टेड एंड अनस्टॉपेबल’ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और रंगोली, चित्र व चार्ट के माध्यम से अपने भावों, विचारों एवं रचनात्मकता को आकार दिया। इस दिवस की महत्ता व उद्देश्य तथा इसके इतिहास तथा वर्तमान में बालिकाओं की स्थिति को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया।












