भिलाई। श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर ‘गांधी जी एवं राष्ट्रवाद’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिक्षा संकाय के चारों सांस्कृतिक समूह के विद्यार्थिर्याे ने भाग लिया तथा गांधी के विचारों एवं सिद्धांतों से अवगत कराया। भाषण प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. अर्चना झा एवं डॉ. नीता शर्मा थीं।












