भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के सभागार में आज महाविद्यालय छात्रसंघ (2019-20) के पदाधिकारियों को महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। महाविद्यालय में प्रावीण्य सूची के आधार पर अध्यक्ष दिव्या यादव एमएससी कम्प्यूटर तृतीय सेम, उपाध्यक्ष मेघा जैन बीसीए अंतिम वर्ष, सचिव अमरूनिशा एमएससी कम्प्यूटर तृतीय सेम, सह सचिव आर सौजन्या बीसीए द्वितीय वर्ष का मनोनयन किया गया।












