भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में 15 अक्टूबर को वर्ल्ड मैथ्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में एमएससी प्रथम एवं तृतीय तथा बीएससी एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।












