भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित बिजनेस स्कूल की फैकल्टी पूजा गौतमचंद लूनिया को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी अवार्ड किया गया है। उन्होंने रिटेल स्टोर के परिवेश का चुनिंदा वस्तुओं की ग्राहकी पर पड़ने वाले आवेगी प्रभाव पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया था। उन्होंने प्रबंधन के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज वर्गीस के निर्देशन में अपना शोध प्रस्तुत किया।












