दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक बंगलौर द्वारा जारी नई मूल्यांकन पद्धति पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के आईक्यूएसी द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह तथा आईक्यूएसी संयोजक डॉ. जगजीत कौर सलूजा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों के साथ-साथ शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी की प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह एवं सहायक प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया।












