भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत गांधी जी के सपने के भारत को साकार करने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर 25 सितम्बर को रासेयो कार्यक्रम अधिकारी दीपक सिंह ने स्वयंसेवकों से कहा कि रासेयो से जुड़ने से न केवल सेवा की भावना जागृत होती है बल्कि हमारे अंदर एक अच्छा नागरिक बनने के गुणों का एवं व्यक्तित्व का विकास होता है।












