भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी एवं वनस्पति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. एम.पी. ठाकुर डायरेक्टर एक्सटेंशन सर्विस आईजीकेवी, रायपुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि के रुप में दिनेश सिंह निदेशक जनसेवक समिति (समाज सेवा संस्थान) उपस्थित हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने की।












