नवा रायपुर। अटलनगर स्थित बालको मेडिकल सेन्टर (बीएमसी) में थायरायड कैंसर के मरीजों को देश भर से रिफर किया जा रहा है। हाल ही में सार्क देशों से दो मरीज यहां रिफर किये गये। बीएमसी में थायरायड कैंसर की नाभिकीय आयोडीन थेरपी की सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा देश के कुछ ही अन्य शहरों में है जहां मरीजों को इलाज प्रारंभ करने के लिए 9 से 10 माह तक इंतजार करना पड़ता है।












