भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित रूंगटा बिजनेस इंक्यूबेटर (रूबी) के इनोवेशन चैलेन्ज में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। किसी भी विषय के 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह प्रतिस्पर्धा छत्तीसगढ़ शासन के स्टार्टअप इंक्यूबेटर 36इंक तथा भारत शासन के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नवोन्मेष प्रकोष्ठ द्वारा पोषित है। उल्लेखनीय है कि जीडीआरसीएसटी द्वारा प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप नवोन्मेष एवं नवाचार को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।












