दुर्ग। अविश एडुकॉम में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षु छाया-चित्रकारों ने कमाल कर दिया। मोबाइल फोटोग्राफी की इस स्पर्धा का विषय दीपावली की सजावट था। विद्यार्थियों ने दीपक की लौ से लेकर पूजा स्थल की सजावट को कुछ इस तरह कैद किया कि सभी ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। किसी चित्र के केन्द्र में खुद दीपक था तो किसी में दीये की मद्धम रोशनी में चमकता कलश।












