भिलाई। एसोसिएशन ऑफ़ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित रूंगटा कालेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेस एंड रिसर्च (आरसीपीएसआर) की सहायक प्राध्यापक सिमरन कुकरेजा को प्रथम पुरस्कार मिला। इस संगोष्ठी का आयोजन ‘न्यू हाइपोथीसिस फॉर ब्रेकथ्रू इनोवेशन्स इन ड्रग डिस्कवरी’ पर केन्द्रित था। इस संगोष्ठी का आयोजन 9 नवम्बर को विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर किया गया था।












