भिलाई। एमजे कालेज ऑफ़ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने 58वें फार्मेसी सप्ताह के अंतर्गत आज परित्यक्त शिशुओं की संस्था ‘मातृछाया’ एवं भटके हुए बच्चों के ‘खुला आश्रय’ में अपना दिन बिताया। विद्यार्थियों ने न केवल उनके जीवन के बारे में जाना बल्कि उनके पुनर्वास के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी भी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने इन बच्चों को वस्त्र, आहार एवं उपहार दिए और जरूरतमंदों की सेवा में योगदान करने का संकल्प भी लिया।












