भिलाई। श्री शंकराचार्य ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में ई सेल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के सहयोग से सतकर्ता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस भाषण प्रतियोगिता का विषय “भ्रष्टाचार के उन्मूलन में नागरिकों का योगदान” रखा गया। इस आयोजन में विद्याथिर्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं इस विषय मे अपने विचार व्यक्त किये।












