भिलाई। भिलाई विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव ने आज कृष्णा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘इंद्रधनुष’ का आगाज करते हुए कहा कि कृष्णा पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर रहा है। इस स्कूल के बच्चे शैक्षणिक के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक विधाओं में भी पारंगत हो रहे हैं। उन्होंने शाला परिवार के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए स्कूल के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।












