दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक शहर विधायक अरूण वोरा की उपस्थिति में संपन्न हुई। जनभागीदारी समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने समिति के सभी नवनियुक्त सदस्यों का परिचय दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए जनभागीदारी व्यवस्था के महत्वपूर्ण उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा महाविद्यालय में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया।












