दुर्ग। उच्चशिक्षा के क्षेत्रीय अपरसंचालक कार्यालय के तत्वाधान में दुर्ग जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों की कार्यशाला का आयोजन शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं क्षेत्रीय अपर संचालक डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने प्राचार्यों को उच्चशिक्षा विभाग के विभिन्न दिशा-निर्देशों तथा विभिन्न विषयों की जानकारियों का विधिवत प्रेषण संबंधी जानकारी प्रदान की।












