भिलाई। जोनल स्पोर्ट्स मीट 2019-20 में डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 की छात्र छात्राओं का दबदबा रहा। इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूली छात्र छात्राओं ने 7 स्वर्ण, दो रजत तथा एक कांस्य पदक झटके। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2019 -20 का आयोजन हुडको भिलाई स्थित डीएवी स्कूल के स्पोर्ट्स ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता में 91 स्कूल के 940 छात्र-छात्राओं ने पार्टिसिपेट किया वही डीएवी सेक्टर 2 के प्रतिभाशाली छात्रों ने इस स्पर्धा में कर कई मैडल अपने नाम किए।












